कलेक्टर एवं एसपी ने किया आवासीय बालक विद्यालय का निरीक्षण
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट… कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने 02 अप्रैल को स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक विद्यालय का निरीक्षण किया एवं विद्यालय में ब्रिज कोर्स के लिए प्रवेशित छात्रों से चर्चा की। इस दौरान उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने छात्रों से कहा कि वे निश्चिंत होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, पढ़ाई बीच में ना छोड़े। पढ़ाई के दौरान उन्हें शिक्षा की हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्रावास में गीजर, आरओ वॉटर एवं टीवी की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने छात्रों के लिए वॉलीवाल, क्रिकेट, बास्केट बॉल एवं अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिये तथा एक्पोजर विजिट के अंतर्गत छात्रों को थाना, न्यायालय, निधिवन, महेश्वर किला आदि का भ्रमण कराने कहा। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय में कक्षा 7वीं तक के शाला त्यागी बच्चों को ब्रिज कोर्स कराकर अगली कक्षा में प्रवेश दिलाया जाता है।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
4 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
5 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
6 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
7 days ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
7 days ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश