
🔸1 अप्रैल से जिले में स्कूल सुबह 07:30 से दोपहर 12:00 तक संचालित होंगे
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशानुसार सभी शासकीय, अशासकीय एवं सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। अब स्कूल 1 अप्रैल 2025 से प्रातः 07:30 से दोपहर 12:00 तक संचालित होंगे।
बढ़ते तापमान के मद्देनजर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मूल्यांकन कार्य पूर्व निर्धारित समयानुसार जारी रहेगा। दोपहर 12:00 बजे के बाद किसी भी स्थिति में कक्षाएँ संचालित नहीं होंगी।