* अधिकारी के ऊपर आवेदक ने लगाया आरोप* चितरंगी विकासखण्ड कि खबर है जहां आवेदक रामेश्वर प्रसाद बैस ने परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल बिकास अधिकारी चितरंगी सतेंद्र सोंधिया के ऊपर सूचना अधिकार के आवेदन की पावती न देने का आरोप लगाया है, रामेश्वर की माने तो सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत 6 मार्च को परियोजना कार्यालय में आवेदन दिया गया था जिसके पावती के संबंध में टाल मटोल कर परियोजना अधिकारी द्वारा आंख मिचौली का खेल खेला जाता रहा है,वैसे भी सोंधिया के लिए यह कोई नई बात नहीं है,सूत्रों की माने तो क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जिनका एक एक सप्ताह तक ताला भी नहीं खुलता,वही शिकायत कर्ताओं द्वारा चाहे शिकायत की जाए या सोशल मीडिया पर कोई खबर चलाई जाए परंतु श्री सोंधिया बिना कोई कार्रवाई के ही मामले को रफा, दफा कर देते हैं,ऐसे में श्री सोंधिया की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है गौरतलब हो कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जो आंगनवाड़ी केन्द्र के रूप में संचालित है जो सप्ताह भर बंद रहने से कई बच्चे पोषण आहार से वंचित हो जाते हैं यहां तक की गर्भवती धात्री महिलाएं एवं किशोरी बालिकाओं को भी लाभ से वंचित होना पड़ता है.ऐसे अधिकारी के द्वारा शासन की योजनाओं के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है,साथ ही केंद्र सरकार के आदेशों को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है,वैसे भी श्री सोंधिया अधिकतर कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, परंतु जब दूरभाष के माध्यम से भी मामले की पुष्टि हेतु जानकारी लेने का प्रयास किया जाता है तो फोन भी रिसीव करने से परहेज करते हैं अब देखना यह होगा कि लगाए गए आरोप में कितनी सच्चाई है? क्या जिम्मेदार अधिकारी लगाए गए आरोप के संबंध में जांच कर कुछ कार्रवाई कर पाते हैं या ऐसे ही भ्रष्टाचार का सिलसिला जारी रहेगा
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों एवं जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक संवाद किया गया
15 hours ago
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की
15 hours ago
25 से 31 मई तक मनाया जाएगा विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह
15 hours ago
अधीक्षण यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी खंडवा वृत्त के कार्यालय में मान्धाता विधानसभा क्षेत्र के किसान भाई , एवं किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ खंडवा स्थित कार्यालय में बैठक की
16 hours ago
*प्रदेश में होगा दिव्यांगों का बड़ा आन्दोलन
17 hours ago
ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा
17 hours ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
17 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
17 hours ago
पुलिस को मिली हाईटेक गाड़ियों की सौगात 19 नई गाड़ियां पहुंची महासमुंद
18 hours ago
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ किया मैदानी निरीक्षण।