
*अमरपाटन से विधायक डॉक्टर राजेंद्र कुमार सिंह के अमर्यादित, आधार्मिक विवादित बयान*
मध्य प्रदेश सतना – सांड बनकर साधु संत और महामंडलेश्वर चर रहे हैं दूसरों की खेती – डॉ राजेंद्र कुमार सिंह*
सतना कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधानसभा उपाध्यक्ष वर्तमान विधायक डॉ राजेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा – “गोलवलकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो बीज बोया था, आज वह हिंदू राष्ट्र बनाने और धर्म के आधार पर पहचान स्थापित करने का सपना पनपकर वृक्ष बन गया है। संयोग से राम मंदिर और महाकुंभ का समय भी आ गया। फिर इन्होंने साधु-संत, संन्यासी, बाबा बैरागी, और महामंडलेश्वरों को खुला छोड़ दिया है कि जाओ हिंदुत्व की बात करो, भाजपा का प्रचार करो, सनातन की बात करो। और ये सांड बनकर दूसरों की खेती चर रहे हैं।” अब उनके इस कथन से साधु-संत समुदाय में आक्रोश फैल सकता है, क्योंकि इसे उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।