अधिकारियों को दिये गये त्वरित निराकरण करने के निर्देश
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट… 🎯
प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 25 मार्च को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार आगास्या, सुश्री पूर्वा मण्डलोई व श्री लोकेश छापरे ने अन्य अधिकारियों के साथ आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 78 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे।
जनसुनवाई में ग्राम ठनगांव के वार्ड नंबर 01 के ग्रामीण शिकायत लेकर आये थे कि उनके मकान के पास स्थित शासकीय पड़त भूमि पर गांव के ही ओमप्रकाश पंवार, बबन कुशवाह, सुनिल कुशवाह द्वारा गोबर एवं कचरा डालकर गंदगी फैलाई जा रही है। जिससे वहां के लोगों का गंदगी के कारण रहना दूभर हो रहा है। अतः शासकीय पड़त भूमि से गोबर एवं कचरे को तत्काल हटाया जाए। इस पर जनपद पंचायत महेश्वर के सीईओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए हैं। ग्राम घुघरियाखेड़ी के सरदार पिता इब्राहिम प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग लेकर आये थे। इस पर जनपद पंचायत गोगांवा के सीईओ को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए हैं।
जनसुनवाई में नगर परिषद कसरावद के सफाई कर्मचारी शासन के नियमों के अनुसार बकाया एरियर की राशि का भुगतान शीघ्र कराने की मांग लेकर आये थे। इस पर नगर परिषद कसरावद के सीएमओ को कार्यवाही करने कहा गया है। ग्राम जामली का करसन पिता गणपत शिकायत लेकर आया था कि वह जामली पंचायत की नर्सरी में पौधों को पानी देना, उनकी साफ-सफाई करना और रखवाली का कार्य करता है। उसे 08 माह की मजदूरी के रूप में 81 हजार 600 रुपये मिलना चाहिए। लेकिन उसे 40 हजार रुपये दिये गए हैं और शेष राशि का भुगतान पंचायत सचिव व रोजगार सहायक द्वारा नहीं किया जा रहा है। अतः उसे बकाया मजदूरी की राशि दिलाई जाए। इस पर जनपद पंचायत खरगोन के सीईओ को कार्यवाही करने कहा गया है।
जनसुनवाई में भगवानपुरा तहसील के ग्राम भुलवानिया का किसान करीम पिता कहारिया सोयाबीन फसल जलने से नष्ट होने पर आर्थिक सहायता की मांग लेकर आया था। करीम का कहना था कि 28 नवंबर 2024 को उसकी 07 एकड़ में बोई गई सोयाबीन की फसल और कृषि उपकरण जल कर नष्ट हो गए हैं। उसका लगभग 02 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। लेकिन उसे मा. 20 हजार रुपये की सहायता दी गई है। अतः उसे हुए नुकसान का फिर से मूल्यांकन कर उचित सहायता राशि दी जाए। इस प्रकरण में तहसीलदार भगवानपुरा को जांच कर कार्यवाही करने कहा गया है।
कसरावद तहसील के ग्राम साटकूर की साधना बाई शिकायत लेकर आयी थी कि पटवारी द्वारा उसकी जमीन का गलत सीमांकन कर उसके हिस्से की जमीन किसी ओर के नाम कर दी है और दूसरे किसान को कब्जा दिला दिया है। अतः उसकी जमीन का पूनः सीमांकन किया जाए। इस प्रकरण में तहसीलदार कसरावद को जांच कर कार्यवाही करने कहा गया है।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
5 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
5 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
5 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
6 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा