जमुई जिले के चकाई थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 6 वर्षों से फरार नक्सली सुमा राणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को 24 मार्च 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि चकाई थाना कांड संख्या 11/19 के प्राथमिकी अभियुक्त सुमा राणा (पिता भोला राणा, निवासी हसीकोल, थाना चकाई, जिला जमुई) अपने घर के पास देखा गया है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने ग्राम हसीकोल में सुमा राणा के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जनसुराज ने संकल्प लिया बिहार को जनता का सुन्दर राज्य बनाने का
3 days ago
आज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई समस्तीपुर
3 days ago
बाईक सवार तीन युवकों को डंफर ने कुचला, दो की मौत
3 days ago
मकई खेत से युवक का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी समस्तीपुर। रविवार को समय करीब 10:00 बजे मुसरीघरारी थाना के तहत ग्राम बथुआ बुजुर्ग वार्ड संख्या 15 स्थित कौआ गाछी स्थित मक्का के खेत में एक शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुआ। मुसरीघरारी थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का विधिवत निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल से सल्फास की 02 गोली एवं पैकेट सहित, गुटखा का कुछ पैकेट, 01 जोड़ा चप्पल बरामद किया गया। शव के मुंह पर झाग पाया गया एवं बोमेटिंग करने का कुछ साक्ष्य पाया गया। बाद में मृतक की पहचान मनीष कुमार पिता यशंवंत चौधरी ग्राम, जितवारपुर कुम्हिरा, थाना सरायरंजन, जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक की शादी करीब 06 माह पूर्व हुई थी। मृतक अपने माता-पिता, भाई एवं पत्नी के साथ गुजरात में रहता थे। कुछ दिन पूर्व ही अपने गाँव आये थे। मृतक परिवारिक कारण से मानसिक रूप से परेशान रहते थे। घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है, एफएसएल की टीम बुलाई गई है, जिनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है, स्थिति सामान्य है। इसकी पुष्टि एएसपी संजय कुमार पांडे ने की।
3 days ago
जन सुराज पार्टी के ओर से इफ्तार पार्टी का हुआ समस्तीपुर में आयोजन समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के केवस नेज़ामत स्थित नूरी मस्जिद के पास बिरादराने जनसुराज पार्टी के ओर से शनिवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। ईफ्तार पार्टी में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाग लिया और मुस्लिम भाइयों के साथ ईफ्तार किया। इफ्तार पार्टी के बाद मौजूद लोगों ने देश में अमन व शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर जन सुराज अभियान समिति सदस्य वसीम राजा, डॉक्टर खालिद, मो एकबाक यूसुफ के अलावा, जिला अध्यक्ष राजकपूर सिंह, गुड्डू खान, जिया खां, पूर्व मुखिया नूर मोहम्मद, गुलाम सरवर, तारकेश्वर प्रसाद सिंह, निरंजन कुमार के अलावा काफी तायदाद में लोगों ने शिरकत की।
4 days ago
जनता दरबार में 15 मामले में से सात का किया गया निष्पादन
4 days ago
जन सुराज पार्टी 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी : प्रशांत किशोर
7 days ago
दो बाईकों की टक्कर में तीन बाईक सवार घायल, मनीष कुमार की हालत नाजुक
1 week ago
समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड के तहत इलमासनगर स्थित कोल्ड स्टोर से सटे सुल्तान हॉस्पिटल में सोमवार को दावत – ए – अफतार का आयोजन किया गया। दावत – ए – अफतार पार्टी में आम आवाम के अलावा जन प्रतिनिधियों समेत
1 week ago
खानपुर में आयोजित की गई जन सुराज विस्तार कार्यक्रम