ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना पुलिस द्वारा लैला मजनू अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ शहर में गर्ल्स कॉलेज के पास संदिग्धों से पूँछताँछ कर की गई वैधानिक कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना पुलिस द्वारा लैला मजनू अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ शहर में गर्ल्स कॉलेज के पास संदिग्धों से पूँछताँछ कर की गई वैधानिक कार्यवाही

अभियान में 314 से अधिक मजनुओं को पकड़ा जा चुका है

पकड़े गए मजनुओं के अभिभावकों को बुलाकर दी जा रही समझाईस

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम, एस.डी.ओ.पी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में सोमवार को महिला थाना पुलिस द्वारा लैला मजनू अभियान के पीजी कॉलेज टीकमगढ़ पार्क के आस-पास के संदिग्ध स्थानों पर घूम रहे मजनुओं/संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई व घूमने का वैध कारण न बता पाने पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही होटल, लॉज ,धर्मशाला,उपवन पार्क, पिकनिक स्पॉट ,तालाब आदि पर लगातार औचक पेट्रोलिंग की जा रही है। पकड़े गए मजनुओं के अभिभावकों को बुलाकर समझाइस दी जा रही है। अभी तक 314 से अधिक मजनुओं पर वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है।

 

कार्यवाही में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक धनवंती,महिला प्रधान आरक्षक रामसखी,नूरजहां,प्रधान आरक्षक अवधेश खटिक,आरक्षक प्रदीप रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!