संभल। उत्तर प्रदेश के संभल के जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी उनसे पिछले साल नवंबर में हुई हिंसा के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में उन पर कार्रवाई की जा सकती है। कानून-व्यवस्था के मद्देनजर कई पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैजफर अली के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर ने आरोप लगाया है कि सदर को न्यायिक आयोग में बयान देने से रोकने के लिए यह “असंवैधानिक कार्रवाई” हुई है। उन्होंने बताया कि जफर अली को पुलिस जेल भेजना चाहती है। पुलिस चाहती है कि वह बयान न दें। लेकिन वह वही बयान देंगे जो आयोग के सामने दिया है। मोहम्मद ताहिर ने बताया कि शनिवार को जफर अली को न्यायायिक आयोग से सम्मन आया था। उन्हें जाना था।उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने “असंवैधानिक कार्रवाई” की है। हम अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। जो न्यायिक आयोग में कहा है, वही बयान देंगे। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि जफर अली की गिरफ्तारी हो सकती है। अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन संभावना यही है। पुलिस उन्हें 11 बजे घर से बुलाकर ले गई है। दो इंस्पेक्टर उन्हें ले जाने के लिए आए थे। उल्लेखनीय है कि जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट और पुलिस अधिकारियों के बीच पहले भी कई बार नोकझोंक हो चुकी है। इसके वीडियो भी खूब वायरल हुए हैं।जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने 24 नवंबर को हुए बवाल में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया था। संभल की जामा मस्जिद में न्यायालय के आदेश पर 24 नवंबर को सर्वे हो रहा था। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे। वे पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान बवाल हो गया था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हिंसा, गोलीबारी और पथराव हुआ था। हिंसा करने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को जेल भी भेजा है।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन
9 hours ago
*थाना पिपलोद पुलिस द्वारा 05 माह से फरार चल रहे किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।*
9 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान अंतर्गत पुलिस लाइन ग्राउंड मे वॉलीबॉल मैच आयोजित कर नशे से दुरी हेतु शपथ दिलाई जाकर किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।*
9 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम मे आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान श्री दादाजी मेले मे लगने वाले भंडारे की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भंडारा आयोजकों की बैठक कि गई आयोजित।*
9 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत नौवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक स्थान, सिनेमा घर मे लघु फ़िल्म दिखा कर, पम्पलेट वितरण कर एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
10 hours ago
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री संजय यादव जी का आकस्मिक निधन
20 hours ago
किल्लोद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन
20 hours ago
*किशोर प्रेरणा मंच का राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” का ऑडिशन सम्पन्न*
20 hours ago
लोकसभा में गूंजा खंडवा के किसानों का मुद्दा, एनएचबी का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग।
21 hours ago
नवीन नगर निगम कार्यालय भवन में श्री सत्यनारायण भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन एवं कन्या पूजन संपन्न