21 और 22 मार्च को आयोजित होगी जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन – 18/03/2025 :- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैल जोशी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी हो चुकी है। युवा संसद 2025 कार्यक्रम के खरगौन एवं धार जिले के लिए नोडल जिला खरगोन का चयन हुआ है। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश अवासे ने बताया कि इसके लिए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन के भारत माता सभागृह में आगामी 21 एवं 22 मार्च 2025 को कार्यक्रम होना है।
विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम 2025 के तहत होने वाले कार्यक्रम के लिए 150 छात्र-छात्रों के वीडियो का चयन किया गया। इसमें खरगोन एवं धार जिला का नोडल केंद्र प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन को बनाया गया है। इन दो जिलों के प्रतिभागियों ने 03 मार्च से 16 मार्च 2025 तक 688 छात्रों एवं प्रतिभागियों ने माय भारत पोर्टल पर अपना 01 मिनट का वीडियो बनाकर अपलोड किया था। पांच सदस्य स्कैनिंग कमेटी ने 688 छात्रों एवं प्रतिभागियों के वीडियो में से 150 छात्रों के वीडियो का चयन किया। अब फाइनल राउंड के चयन के लिए दिनांक 21 एवं 22 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में सभी 150 प्रतिभागी युवाओं को जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेल एवं व्हाट्सएप ग्रुप से सूचना दी जा रही है।
चयनित युवा प्रतिभागी एक देश एक चुनाव विषय पर अपने 03 मिनट तक विचार व्यक्त करेंगे। खरगोन नोडल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए 10 युवाओं प्रतिभागी का चयन उनकी अभिव्यक्ति के आधार पर किया जाएगा। चयनित 10 छात्र प्रतिभागी को विधानसभा में अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान होगा। डॉ. सावित्री भगौरे ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम 2025 की संपूर्ण तैयारी हो गई है। इनमें से चयनित युवाओं को राज्य विधानसभा और देश के संसद में बोलने का अवसर मिलेगा। यह छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा।
स्कैनिंग कमेटी में डॉ. रविंद्र बर्वे संयोजक, डॉ. गणेश पाटील डॉ. निशांत दुबे आदि शामिल थे। आयोजन समिति की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें डॉ. शैल जोशी प्राचार्य एवं संरक्षक, जिला युवा अधिकारी पंकज गोस्वामी डॉ. ललिता बर्गे, सुश्री पवी दुबे जिला खेल अधिकारी, डॉ. सावित्री भगौरे, डॉ. सुरेश अवासे नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे।
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को मिल रही लगातार वैश्विक पहचानअभियान के अंतर्गत बालाघाट पुलिस ने भी रचा नया अध्याय
3 days ago
केशव विद्यापीठ झाबुआ में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया गया
3 days ago
मध्यप्रदेश जन अभियान के स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय स्वैच्छिकता पर्व आयोजित
3 days ago
रोजगार मेले की सभी तैयारियां समय पर रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिये तैयारियां तेज कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
4 days ago
भीमगढ़ बांध के दो गेट आज सुबह 11:30 बजे खुलेंगे, छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी
4 days ago
कलेक्टर नेहा मीना ने किया भीमगढ़ डैम का निरीक्षण, जल स्तर, सुरक्षा और पर्यटन विकास की तैयारियों की समीक्षा
5 days ago
जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता गतिविधियां आयोजित खेल रैली एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
5 days ago
नशे से दूरी है जरूरी आभियान के तहत आइटीआई कॉलेज डिंडोरी सहित जिलेभर में व्यापक जनजागरुकता कार्य क्रम आयोजित
5 days ago
गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
5 days ago
गुरु पूर्णिमा पर व्यं गुरुकुलम विद्यालय, झाबुआ के विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण