
त्रिलोक न्यूज़ रिपोर्टर भोपाल प्रवीण कुमार दुबे
8839125553
MP Budget 2025: लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 18669 करोड़ रूपए, 24662 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड
MP Budget 2025: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश का बजट 2025-26 पेश किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि छात्राओं को साइकिलें, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना जैसी नारी शक्ति केंद्रित योजनाओं के लिए 26,797 करोड़ रूपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।
MP Budget 2025: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश का बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और पोषण योजनाओं के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत इस साल 2.43 लाख बालिकाओं का पंजीकरण हुआ है, जबकि अब तक इस योजना में 12,932 करोड़ रूपए का निवेश किया जा चुका है। वहीं, लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत महिलाओं की संख्या 1.27 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसके लिए 18,669 करोड़ रूपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।