
#छतरपुर #यातायात पुलिस आगामी #पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले, समूह बनाकर वाहन चलाने वाले, ओवर स्पीड वाहनों के विरुद्ध सघनता से वाहन चेकिंग

एक सप्ताह में बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, हूटर वाले एक सैकड़ा से अधिक वाहनों का चालान काटकर वसूले 70000 रुपए
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, यातायात पुलिस टीम तैनात है। बैरियर लगाकर एवं इंटरसेप्टर मोबाइल से तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही, समूह बनाकर वाहन चलाने वाले तथा शराब के नशे में वाहन राइड या ड्राइव कर हुड़दंग करने वालो पर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।
यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा एक सप्ताह में सघन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, अनधिकृत तरीके से हूटर वाले एक सैकड़ा से अधिक वाहनों का चालान काटकर 70000 रुपए वसूले हैं।
इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से ओवर स्पीड, गलत दिशा, गलत तरीके से पार्किंग वाले वाहनों पर भी कार्यवाही की जा रही है।
नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है, ब्रेथ एनालायज़र के माध्यम से निरंतर जांच की जा रही है।











