
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
डॉक्टर ने इमरजेंसी में अपेंडिसाइटिस का ऑपरेशन कर बचाई महिला की जान
खंडवा 05 मार्च, 2025 – अरविंद तंवर तथा उनकी पत्नी श्रीमती रीटा तवर उम्र 30 वर्ष ग्राम जसवाड़ी के रहने वाले हैं। रीटा कुछ दिनों से पेट दर्द से पीड़ित थी। जब दर्द असहनीय हो गया तो उन्हें गुड़ी अस्पताल लेकर गये, वहाँ पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार पश्चात कहा कि उनके पेट में अपेंडिक्स हो सकता है जिसकी जाँच की सुविधा यहाँ पर नहीं है। उन्होंने तुरंत खंडवा रेफर कर दिया । उसके बाद रीटा को श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा लेकर आये जहाँ उन्होंने आर.एम.ओ. एवं सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. एम.एल. कलमे को दिखाया। डॉ. कलमे ने सोनोग्राफी, एक्स-रे, इ.सी.जी.,ब्लड एवं अन्य सभी जाँचें करवाई। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पता चला कि रीटा के पेट में अपेंडिसाइटिस है । उन्होंने तुरंत निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. संजीव दीक्षित को दिखाया और 28 फरवरी 2025 को भर्ती कर इमरजेंसी में 1 मार्च 2025 को डॉ. कलमें सर्जरी विशेषज्ञ एवं डॉ. संजीव दीक्षित द्वारा सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई गई। रीटा अब स्वस्थ हैं। उनके पति अरविंद द्वारा बताया गया कि मैं और मेरा परिवार बहुत डरे हुए थे, मेरे परिवार में मेरे दो बच्चे हैं। बेटी 12 वर्ष की है एवं बेटा 11 वर्ष का है, परंतु मुझे जिला चिकित्सालय के डॉक्टर एम. एल.कलमे एवं उनकी टीम पर पूरा भरोसा था। मेरी पत्नी के पेट में अपेंडिक्स फट चुका था, उसके बावजूद भी सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई।
उन्होंने कहा कि हमें सभी सुविधाएं निःशुल्क मिली हैं। इसके अलावा अस्पताल में स्वादिष्ट भोजन मिला और साथ ही डॉ. व अन्य स्टाफ द्वारा अच्छी देखभाल भी की गई ।
उन्होंने जिला चिकित्सालय खंडवा के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल एवं डॉ. संजीव दीक्षित तथा पूरी टीम का आभार व्यक्त किया ।










