*अवैध मदिरा के विरुद्ध अतिसंवेदनशील स्थानों पर कार्यवाही कर 3,00,000(तीन लाख रुपए) की अवैध मदिरा व मदिरा बनाने की सामग्री जप्त*
📝 खरगोन सेअनिल बिलवे की रिपोर्ट /
खरगोन– 04/03/2025 :- आबकारी आयुक्त म.प्र. द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में खरगोन जिले में *कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के निर्देश पर* अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे लगातार विशेष अभियान के तहत वृत्त- कसरावद में आज दिनांक 04.03.2025 को *प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष, सजेन्द्र मोरी के मार्गदर्शन में* अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्रवाई कर ग्राम भीलगांव तथा चिचलाय के जंगल व मक्के के खेत में अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही कर *वृत्त प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय आबकारी उपनिरीक्षक* द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च के तहत 06 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, तथा 2800 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया।
कार्रवाई में जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल *अनुमानित मूल्य रु.3,00,000/-है।* अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में वृत के आबकारी आरक्षक शिवनारायण कटारे,रिता सिंगोरिया का योगदान रहा।
सिवनी – थाना छपारा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक 27 मई को हुई संपन्न
4 days ago
पलारी तिराहा चेक पोस्ट का एसपी सिवनी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
6 days ago
छपारा – अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का सम्मान
6 days ago
सिवनी – बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई 41 बसों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी
1 week ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
1 week ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
1 week ago
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
1 week ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
1 week ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
1 week ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।