त्रिलोक न्यूज चैनल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीच सड़क पर फिर से जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है। रायपुर की महापौर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे ने 27 फरवरी की देर रात चंगोराभाटा इलाके में सड़क पर दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। जबकि सड़क पर जन्मदिन मनाना बैन है। मुख्य सचिव ने कहा था कि सड़क चलने के लिए होती है इवेंट के लिए नहीं। मेयर के बेटे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही मेयर मीनल चौबे ने माफी मांगी। वहीं, मेयर के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बड़ी बात ये है कि एक ऑटो ड्राइवर की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है।











