
*वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन हुआ आयोजन*
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को अग्रणी जिला प्रबंधक के तत्वाधान में सेंट- आरसेटी डिंडोरी में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत वित्तीय समझदारी समृद्ध नारी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में एलडीओ आरबीआई श्री श्रवन एस डीडीएम नाबार्ड श्री देवव्रत पाल,एफ़एलसीसी प्रभारी श्रीमती अनविता कुलकर्णी, डीएम-माइक्रो फ़ाइनेंस एनआरएलएम श्रीमती निशा पडवार, एनयूएलएम से श्रीमती श्वेता तिवारी सहित अन्य विशेष अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री श्रवन ने वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समझदारी समृद्ध नारी विषय पर जानकारी दी। एलडीएम श्री रवि शंकर ने भविष्य के लिए पेंशन योजनाओं मे निवेश एवं सुरक्षित लेन देन के बारे में अवगत कराया एवं निदेशक आरसेटी श्री एस एस समद ने कार्यशाला का आभार प्रकट किया। इस दौरान हाउसहोल्ड बजटिंग, खाता ओपनिंग,माइक्रो सेविंग,मंथली सेविंग,रिस्क विविधता,इमरजेंसी प्लानिंग, गुड क्रेडिट स्कोर सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विषय विशेषज्ञ ने अपने विचार साँझा किये।













