🎯 त्रिलोक न्यूज़ चैनल
बीती रात नेपाल से लेकर पाकिस्तान तक भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। नेपाल में तीव्रता 6.1 मापी गई है। भारत में बिहार की राजधानी पटना में भी झटके महसूस हुए। अब तक किसी से नुकसान की खबर नहीं है।
नेपाल में शुक्रवार तड़के आए भूकंप का असर पूरे हिमालय क्षेत्र में देखने को मिला। भूकंप नेपाल के सिंधुपालचौक जिले के भैरब कुंडा के आसपास सुबह करीब 2.35 बजे आया।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी, जबकि भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी तीव्रता 5.5 आंकी। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि क्या भूकंप के एक के बाद एक कई झटके आए थे।









