ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी के मुख्य आतिथ्य में इंदौर में जनजातीय गौरव की एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

कैबिनेट मंत्री द्वारा 25 उत्कर्ष महिलाओं को किया गया सम्मानित 

 


रिपोर्टर= भव्य जैन

 

झाबुआ 27 फरवरी, 2025। शासकीय होलकर (मॉडल, स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय इंदौर में 27 फरवरी 2025 को जनजातीय गौरव की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय युवा वनवासी कल्याण परिषद केंद्र नागपुर श्री वैभव सुरंगे रहे।

कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने उद्बोधन में जनजातीय महानायकों के योगदान के बारे में और जनजातीय समाज में महिला एवं पुरुष समानता के बारे में बताया। उन्होंने जनजातीय महिलाओं की सक्षमता और सशक्तिकरण के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया । उन्होंने आने वाली पीढ़ी तक जनजातीय महानायकों के महत्व को बताए जाने हेतु किताबों के प्रकाशन और उनके डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के विचार रखे । श्री वैभव सुरंगे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, रानी दुर्गावती आदि महानायकों का देश में योगदान बताते हुए जनजाति समाज की जीवनशैली, रहन सहन को आज के युग में समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

कार्यकम में महिलाओं की भूमिका को बताते हुए कैबिनेट मंत्री द्वारा 25 उत्कर्ष महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात होलकर विज्ञान महाविद्यालय के परंपरागत जनजाति के एक प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्राचार्य शासकीय होलकर विज्ञान कॉलेज डॉ अनामिका जैन, प्रशासनिक अधिकारी डॉ नागेश डगवानकार एवं अन्य महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!