खरगोनमध्यप्रदेश

हाईस्कूल परिक्षा देने पहूँचे विधार्थियो का पुष्प वर्षा एवं चाकलेट खिलाकर किया स्वागत

हाईस्कूल परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा एवं चॉकलेट खिलाकर किया गया स्वागत

 

खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट / एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल अंदड़ में हाईस्कूल कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से प्रारंभ हो गई है। 27 फरवरी को हिंदी के प्रश्नपत्र में दर्ज 106 विधार्थियों में 105 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 01 छात्र अनुपस्थित रहा। संस्था के प्राचार्य गिरिराज शर्मा ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा व चॉकलेट खिलाकर स्वागत किया गया। जिससे विद्यार्थी परीक्षा तनावमुक्त होकर दे सके। इस अवसर पर केंद्राध्यक्ष नीरज जोशी, सहायक मेघ सोलंकी व पर्यवेक्षक सुभाष यादव, शाहिद खान, कलावती वर्मा, दीपक तोमर, दिलीप वर्मा, मुकेश मालाकार उपस्थित थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!