खरगोनमध्यप्रदेश

कलेक्टर एवं एसपी ने किया कन्या आश्रम जलालाबाद का निरिक्षण

बीजागढ़़ महादेव मंदिर में पुजा अर्चना भी की

कलेक्टर एवं एसपी ने किया कन्या आश्रम जलालाबाद का निरीक्षण

 

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने 26 फरवरी को बीजागढ़ महादेव मंदिर में पूर्जा अर्चन करने के पश्चात शासकीय कन्या आश्रम जलालाबाद का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की छात्राओं से चर्चा कर उन्हें दिये जा रहे भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने कहा। इस दौरान उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका को निर्देशित किया कि छात्रावास में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। छात्राओं का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। पीने के पानी की शुद्धता पर ध्यान दिया जाए। छात्राओं को मैन्यू के अनुसार भोजन एवं नाश्ता दिया जाए तथा छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। अन्यथा जिम्मेदार व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!