अलीगढ़उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

ऋषि दयानन्द मय हो गया शहर

ऋषि बोध पर्व पर आर्य समाज प्रचार केन्द्र कनवरी गंज अलीगढ से विशाल शोभा यात्रा

ऋषि दयानन्द मय हो गया शहर
अलीगढ। ऋषि बोध पर्व पर आर्य समाज प्रचार केन्द्र कनवरी गंज अलीगढ से दिनांक 26 फरवरी को एक विशाल शोभा यात्रा पूर्व वर्षों की भांति प्रातः 10 बजे से निकाली गई। शोभा यात्रा कनवरी गंज से देहली गेट चौराहा उदयसिंह जैन रोड वाराह़द्वारी पत्थर बाजार मीरीमल की प्याऊ से कम्पनी बाग दूवे के पडाव से होती हुई मदार गेट अचल मार्ग स्थित आर्य समाज दयानन्द बाल विघालय प्रागंड में जाकर सम्पन्न हुई। शाभा यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर फलों मिठाईयों व फूल मालाओं आदि से भरपूर स्वागत किया। इस शोभा यात्रा में कन्या गुरूकुल सासनी साधू आश्रम हरदुआगंज दयानन्द बाल मंदिर आदि के ब्रहम्चारी व ब्रहम्चारिणीयों ने शामिल होकर शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान की। शोभा या़त्रा में आर्य समाज के संस्थापक ऋषि दयानन्द द्वारा किये गये पूरे विश्व में वेद प्रचार से संम्बंधित कार्यों की प्रसंसा करते हुए भारत की आजादी में आर्य समाज के महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि वंद की ज्योति से ऋषि जी ने पूरे देश में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर अज्ञानता रूपी अन्धकार को नष्ट कर देश को ढोंगी पाखंडियों आदि से बचाया। इस शोभा यात्रा में आर्य समाज के वेद सम्मत भजन गीत भ्ज्ञी गाये जा रहे थे। महानगर के प्रसिद्व बैण्ड की धुनों ने वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस शोभा यात्रा की विधिवत प्रशासनिक अनुमति कार्यक्रम संयोजक जगदीश आर्य द्वारा ली गई जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस वल न पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस शोभा यात्रा का शुभारम्भ महापौर प्रशान्त सिंहल व पूर्व महापौर शकुन्तला भारती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से अशोक भारद्वाज, भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, राजेन्द्र पथिक, श्रीधर आर्य, विजय खण्डेलवाल, सोमेश शिवांकर, महेन्द्र पाल, आशीष शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सरोज गुप्ता, रणवीर सिंह के साथ काफी लोगों का सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!