सीएम राइज विद्यालय टेमला में निःशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम संपन्न
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /मध्य प्रदेश शासन की महती योजना बाहर से आने वाले छात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया जाता है। सीएम राइज विद्यालय टेमला में भी बाहर से आने वाले 87 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण कन्या पूजन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, विशेष अतिथि वासुदेव पाटीदार उप सरपंच, हेमराज पाटीदार पूर्व जनपद प्रतिनिधि, श्री रमेशचंद्र पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक संघ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री अशोक सिंह पवार ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को पैदल ना आना पड़े और पालकों पर कोई बोझ न पड़े, इसलिए शासन ने निःशुल्क साइकिल वितरण का कार्य प्रारंभ किया। यही वजह है कि आज विद्यालय में दर्ज संख्या में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। उन्होंने स्टाफ को सुझाव देते हुए कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं का बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहे और अधिक से अधिक बच्चों को लैपटॉप एवं स्कूटी प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि टेमला विद्यालय जिले का पहला सीएम राइज विद्यालय है। इसके बनने से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने यहां मिलने वाले साधन संसाधन पर विस्तार से चर्चा की। श्री रमेश पाटीदार ने कहा कि सीएम राइज विद्यालय इस क्षेत्र का एकमात्र विद्यालय है, जिसमें इतनी दर्ज संख्या है। प्राचार्य श्री अशोक सिंह पंवार ने छात्र-छात्राओं को साइकिल प्राप्त करने की बधाई देते हुए उनसे आग्रह किया कि आने वाले वर्ष में अच्छे पढ़ाई कर उच्च अंक प्राप्त करें। जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हो।
कार्यक्रम में सुश्री साधना सक्सेना, योगेश गर्दे, जगदीश पाटीदार, सीमा कछवाहे, सोनाली सुगंधी, जगदीश मंडलोई, सतीश पाटीदार, विष्णु गाडगे, पवन भावसार, वंदना पाटीदार के साथ समस्त स्टाफ सदस्य एवं पालक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार जायसवाल ने किया।
जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता गतिविधियां आयोजित खेल रैली एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
2 days ago
नशे से दूरी है जरूरी आभियान के तहत आइटीआई कॉलेज डिंडोरी सहित जिलेभर में व्यापक जनजागरुकता कार्य क्रम आयोजित
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर व्यं गुरुकुलम विद्यालय, झाबुआ के विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
3 days ago
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह हुआ संपन्न
3 days ago
प्रस्फुटन सक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित
3 days ago
अपर कलेक्टर जे पी यादव ने कृषि विभाग का किया औचक निरीक्षण
3 days ago
गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
3 days ago
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 में मिली मंजूरी
4 days ago
श्रीरामानुज संस्कृत परिसर रीवा में नए शैक्षणिक सत्र से सभी पाठ्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल