फसल ऋण चूकता कर शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ उठावें रू प्रबंध संचालक : पीएस धनवाल
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट / बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के द्वारा किसानों को प्रदाय अल्पकालिन फसल ऋण की देय तिथि 15 मार्च के कुछ दिन ही शेष बचें हैं। बैंक से सम्बद्ध 128 सहकारी समितियों के ऐसे कुल 85043 किसान है जिनके द्वारा खरीफ मौसम में लिया गया फसल ऋण मे से रु 854 करोड़ अभी तक जमा नहीं किया गया है ऐसे किसानों से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन के प्रबंध संचालक पीएस धनवाल के द्वारा अपील की गयी हैं कि वह देय तिथि 15 मार्च से पूर्व अपना बकाया फसल ऋण जमा करा देंए उन्होंने बताया की बकाया फसल ऋण के कालातीत हो जानें पर शासन द्वारा लागु शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण प्रदाय योजना का लाभ उन्हें नही मिल पायेगा तथा ऋण वितरण दिनांक से ही उनसें ब्याज एवं दंड ब्याज सहित 12 प्रतिशत ब्याज की वसूली की जावेंगी। जिससें ऐसे किसानों को ब्याज एवं दण्ड ब्याज के रूप में आर्थिक हानि उठानी पढेगी।
प्रबंध संचालक द्वारा यह भी बताया कि ऐसे किसानों की ओर कालातीत बकाया रहने के कारण उनका सिबिल स्कोर ख़राब होने के कारण भविष्य में उनको कोई भी ऋण नहीं दिया जाता है या अन्य की तुलना में अधिक ब्याज पर दिया जाता है। एक और बड़ा खामियाजा ऐसे किसानों को उठाना पड़ता है की शासन की नीति अनुसार सहकारी समितियों के माध्यम से इनको रासायनिक खाद भी प्रदाय नहीं किया जाता है ! इसलिए बकाया फसल ऋण जमा कर सहकारी समितियों से आगामी खरीफ मौसम हेतु अपनी माँग अनुसार रासायनिक खाद प्राप्त कर भविष्य की परेशानियों से बचे। याद रहें समितियों से अग्रिम खाद उठाने पर भी कोई ब्याज नहीं लगता है ।
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
5 days ago
(no title)
5 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
6 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
6 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
6 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
7 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
7 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
7 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
7 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन