
ऋषिबोध पर्व पर शोभायात्रा का आयोजन : —
अलीगढ़
आर्य समाज प्रचार केन्द्र
कनवरीगंज की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी “ऋषि बोध पर्व”,के
उपलक्ष्य में दिनांक 26 फरबरी को
आयोजित किया गया है। प्रातः 09 बजे यज्ञ होगा और प्रातः 10 बजे से शोभा यात्रा ,आर्य समाज प्रचार केंद्र से देहली गेट,उदयसिंह जैन रोड,बाराद्वारी,पत्थर बाजार, मीरीमल प्याऊ,कंपनीबाग, दुबे का पड़ाव, मदार गेट से अचल ताल पर समापन होगा।
शोभायात्रा के आयोजक श्री जगदीश आर्य ओर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में
कन्या गुरुकुल सासनी,साधु आश्रम हरदुआ गंज, गुरुकुल जलाली,दयानंद बल मंदिर आदि सम्मिलित हो रहे हैं।
शोभायात्रा को सफल बनाने में सर्वश्री भूपेन्द्र कुमार गुप्ता,विजय खंडेलवाल,श्रीधर आर्य,विद्याधर शास्त्री,राजेन्द्र पथिक,आशीष शर्मा,
लक्ष्मी शर्मा, सुनील एल्यूमीनियम,
दिनेश वार्ष्णेय ,सोमेश शिवांकरआदि का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है।
शोभा यात्रा का उदघाटन महानगर विधायक श्रीमती मुक्ता राजा एवं शकुन्तला भारती(पूर्व मेयर) द्वारा होगा।
जनपद के सभी आर्यों से आग्रह है कि शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।