
8 पंचायत घरों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगे वीडियो बाबा अमानी सिंह की प्रतिमा जिला मुख्यालय में लगाने की की गई मांग अलीगढ़- अलीगढ़ जनपद के नवनिर्मित 8 पंचायत घरों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे उक्त उद्गार जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने कृष्णंजलि सभागार में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार मिलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहे महान स्वतंत्रता सेनानी कालापानी की सजा पाने वाले हरि गिरि महाराज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण ही हम आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं खादी ग्रामोद्योग की मंडलीय अधिकारी संजीदा बेगम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवार का योजनाओं का लाभ उठाकर बेरोजगारी दूर कर सकते हैं ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह ने अपने ब्लॉक के सभी पंचायत घरों में
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वारा बनवाने की घोषणा की। बाबा अमानी सिंह के साथ फांसी पर चढ़ने वाले शाहिद लक्ष्मण सिंह के पुत्र ब्लॉक प्रमुख गोंडा चौधरी नरेंद्र सिंह ने जिला मुख्यालय पर बाबा अमानी सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की बाबा हरि गिरि की पुत्रवधू सरोज गोस्वामी ने सेनानियों के नाम उजागर करने की मांग की मुख्य वक्ता और अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेश गुप्ता शिव हरी ने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का साकार करने की मांग की इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सुरेश चंद्र शर्मा, बसंत बंसल, मुनेंद्र गिरी, अमर गिरी, कामेश गौतम, देवेंद्र प्रताप गौतम, पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय, योगेंद्र सिंह चौहान, पंकज धीरज, बबली, प्रदीप चौहान आदि सैकड़ो की संख्या में लोगों को सम्मानित किया गया अंत में आजादी के अमृत महोत्सव के संबंधवायक सुरेंद्र शर्मा ने सभी का आज आभार व्यक्त किया।