विकासखंड स्तरीय दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर संपन्न
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /
विकासखंड झिरनिया में कक्षा 9 से 12 तक के अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए शासन द्वारा विशेष दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का आयोजन मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल झिरनिया में किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय खरगोन से डॉ राजेंद्र मंडलोई ,अस्थि रोग विशेषज्ञ ,डॉ दौलत सिंह चौहान, नेत्र रोग विशेषज्ञ ,डॉ मयंक पाटीदार ,मेडिकल विशेषज्ञ, डॉ दिलीप कुमार अबास्या ,नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, की टीम द्वारा 38 बच्चों का चेकअप किया गया। जिन बच्चों का चिह्नांकित करके चेक अप किया गया , परीक्षण किया गया उनको विशेष उपकरण दिए जाएंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रभात परमार्थी के द्वारा बताया गया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए यह शिविर आयोजित किया गया था,चिकित्सा उपरांत परीक्षण करने के बाद शिविर से उपकरण मिल जाएंगे जिनसे उनकी समस्या दूर होगी। इस शिविर में श्री प्रदीप सोलंकी जिला समन्वयक समावेशी शिक्षा जिला शिक्षा केंद्र खरगोन, श्री भूरे सिंह डावर, लिपिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खरगौन, प्रमोद चौहान एवं मंगू पीपल्दे, सामाजिक न्याय विभाग खरगोन, उत्कृष्ट प्राचार्य आर डी अंब, संजय श्रीवास, प्राचार्य हैला पड़ावा, बाबूलाल मंडलोई प्राचार्य मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल झिरनिया,पीयूष गंगराड़े शिविर प्रभारी, एवं पालक गण उपस्थित थे।