ताज़ा ख़बरें

*इंदौर, भँवरकुआ पुलिस ने ई-सिगरेट तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई*

त्रिलोक न्यूज़ उज्जैन ब्यूरो चीफ

 

शहर में अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत भँवरकुआ थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित 86 ई-सिगरेट और एक एक्टिवा वाहन जप्त किया है। जब्त किए गए ई-सिगरेट की कुल कीमत लगभग ₹2,50,000 बताई जा रही है।

 

सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई …

 

पुलिस उपायुक्त जोन-4 डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आनंद यादव व सहायक पुलिस आयुक्त श्री देवेन्द्र सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

दिनांक 21 फरवरी 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर मैन रोड पर एक व्यक्ति एक्टिवा पर प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने के लिए लाया है। सूचना मिलते ही थाना भँवरकुआ पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राहुल आहुजा (32 वर्ष, निवासी माणिकबाग, इंदौर) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अलग-अलग पैकेट्स में कुल 36 ई-सिगरेट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये ई-सिगरेट पंकज कोटवानी (निवासी भोपाल) से खरीदी हैं।

 

*भोपाल से भी आरोपी गिरफ्तार…*

 

पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर भोपाल भेजी, जहां से आरोपी पंकज कोटवानी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 50 प्रतिबंधित ई- सिगरेट जब्त की गईं। इस प्रकार, दोनों आरोपियों से कुल 86 ई-सिगरेट जब्त की गई हैं।

 

*टीम की सराहनीय भूमिका..*

 

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार यादव के साथ उनि धर्मवीर सिंह चौहान, आरक्षक कमलेश (3418), विनीत राजपूत (2429) और शैलेन्द्र चतुर्वेदी (1105) की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा इस मामले में प्रोहिबिशन ऑफ ई-सिगरेट एक्ट 2019 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की सराहना की और अवैध नशे के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!