नाड़ी परीक्षण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
🖍📰 खरगोन से अनिल बिलवे की खास रिपोर्ट
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन में प्राचार्य डॉ. शैली जोशी के संरक्षण तथा आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. वंदना बर्वे के मार्गदर्शन में महाविद्यालयीन स्टाफ के लिए नाड़ी परीक्षण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ आरोग्य केंद्र खंडवा के स्वास्थ्य विशेषज्ञ श्री प्रज्योत आरोटे एवं श्री मोहित सिंह उपस्थित हुए।
श्री प्रज्योत आरोटे ने वर्तमान समय में अस्त-व्यस्त जीवन शैली के कारण होने वाले रोगों यथा हृदय रोग, गैस कब्ज, एसिडिटी थायराइड, मधुमेह, रक्तचाप, वात रोग, जोड़ों का दर्द इत्यादि रोगों के संभावित कारण, लक्षण एवं इनसे निजात पाने के सरल सहज तरीके सुझाए। स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के लिए उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में जागरण से लेकर आहार के लिये उचित समय निश्चित करने की सलाह दी। सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच में एवं शाम 5 से 6 बजे के बीच भोजन करने का अति उत्तम समय होता है। इस समयावधि में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की उत्पत्ति होने के कारण भोजन करना आवश्यक होता है। इस समय भोजन न करने के कारण अम्लपित्त बढ़ जाता है।
श्री आरोटे ने बताया कि जोड़ों के दर्द होने पर अपनी इच्छा अनुसार दवाई नहीं लेनी चाहिए। शरीर में रक्त संचार को सुचारु करने एवं उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने ढोलक आसन का प्रतिदिन अभ्यास करना अत्यंत लाभदायक होता है। थायराइड एवं सर्वाइकल पेन से निजात पाने के लिए शंख मुद्रा का अभ्यास करना भी सिखाया। विशेषज्ञों ने शंख मुद्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह एक हस्त मुद्रा है। जिसमें हाथों की कुछ विशेष स्थितियों के माध्यम से ऊर्जा को प्रवाहित किया जाता है। इसका अभ्यास थायराइड ग्रंथि के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है, लेकिन यह टी3, टी4 और टीएसएच हार्माेन के स्तर को सीधे नियंत्रित नहीं करता है। राजस्थानी एलोवेरा पौधे के माध्यम से विभिन्न रोगों का इलाज यथा त्वचा रोग गैस कब्ज एसिडिटी से निजात पाया जा सकता है। राजस्थानी एलोवेरा का स्वरस सेवन करने से इन रोगों का घर पर ही प्राकृतिक तरीके से उपचार किया जाना संभव है।
कार्यक्रम का आयोजन तथा संचालन नेक क्राइटेरिया प्रभारी डॉ. रंजीता पाटीदार द्वारा किया गया। आभार प्रो देवयानी राठौड़ ने व्यक्त किया। कार्यशाला में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रविंद्र बर्वे तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गणेश पाटिल सहित महाविद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
कॉलेज मैदान पर गुड मॉर्निंग क्लब ने किया श्रमदान, गंदगी हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश
6 days ago
छपारा : सांदीपनि विद्यालय में प्रवेशोत्सव के साथ नए सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ
6 days ago
बरबसपुर में विकास की नई राह : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया ग्रेवल रोड का भूमिपूजन
7 days ago
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
7 days ago
(no title)
7 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
1 week ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
1 week ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
1 week ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
1 week ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*