
प्रिय,
समस्त जन सेवा केंद्र संचालक /लोकवाणी केंद्र संचालक सेंटेर की दीवार पे रेट लिस्ट चस्पा करे –नरोत्तम सिंह
- जनपद अलीगढ
अपर जिलाधिकारी (प्र.) महोदय के संलग्न पत्र संख्या 906 / ईडीएम /2025 दिनांक 17.02.2025 के आदेश के अनुपालन में आपको निर्देशित किया जाता है, कि जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के सम्बन्ध में शासन द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क की सूची अपने जन सेवा केंद्र पर चस्पा /प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें I
यदि कोई जन सेवा केंद्र संचालक अपर जिलाधिकारी महोदय के आदेशो की अवहेलना करता है तो उस केंद्र संचालक / केंद्र के खिलाफ़, महोदय के स्तर से जन सेवा केंद्र को बंद करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी जिसके लिए जन सेवा केंद्र संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे I
अत: आप सभी से अनुरोध है कि किसी भी अनावश्यक कार्यवाही से बचने के लिए तुरंत 2 दिन के अन्दर शासन द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क की सूची अपने जन सेवा केंद्र पर चस्पा /प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें I
नरोत्तम सिंह
जिला प्रबंधक वयमटेक्नोलॉजीज लि.
जनपद अलीगढ़