ताज़ा ख़बरें

*🔸सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, तडक़े नींद का झौंका आया और पलट गई बोलेरो

              त्रिलोक न्यूज उज्जैन

5 गंभीर घायल, सभी को चरक अस्पताल लाया गया, नागदा से कुछ दूर पहले दुर्घटना

 

उज्जैन। सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बोलेरो नागदा से पहले अनियंत्रित होकर पलट गई और सडक़ से नीचे उतर गई। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से चरक अस्पताल लाया गया। सभी को गंभीर चोट आई है। घटना में बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक इंदौर के छोटा बांगड़दा के रहने वाले 47 वर्षीय बालू पिता हीरालाल, सुनीता पिता किशनलाल (24), पूजा पिता किशनलाल (20) प्रेमबाई पति किशनलाल और किशन महाराज बोलेरा क्रमांक एमपी 09 बीडी 9720 से सोमवार को सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए थे। रात को सभी वापस इंदौर लौट रहे थे। मंगलवार तडक़े करीब 4 बजे नागदा से कुछ पहले नींद का झौंका आने से बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सडक़ से नीचे उतरकर पलट गई जिससे उसमें सवार पांचों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से चरक अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज किया गया।

 

*रैफर करवाने पर अड़े परिजन*

 

घायलों की हालत देख उनके परिजन उन्हें इंदौर रैफर करवाने पर अड़ गए। उन्होंने नर्स को कहा कि वह सभी को रैफर कर ले, वह उन्हें ले जाना चाहते हैं। इस पर नर्स ने कहा कि अभी डॉक्टर नहीं आएंगे, वही रैफर करेंगे। इससे परिजन उखड़ गए और रैफर करने की जिद करने लगे। इस पर नर्स ने कहा कि आप पेपर पर लिखकर दें कि बिना डॉक्टर की अनुमति के अपनी मर्जी से मरीज को ले जा रहे हैं। इस पर मरीजों के साथ मौजूद एक परिजन ने पेपर पर लिखकर दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!