
(संवाददाता प्रसन्न कुमार मिश्र)मैहर- रामनगर आमरण अनशन पर शामिल हुए पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल
रामनगर में स्थानीय जन प्रतिनिधियों,क्षेत्रवासियों की मांग के आधार पर सी एम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर के नए भवन निर्माण परिवर्तन के संबंध में आमरण अनशन में बैठे स्थानीय जन प्रतिनिधियों के चल रहे आमरण अनशन के समर्थन हेतु पहुंचे Ramkhelawan Patel जी ने अपना सहयोग दिया, उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल जी जिला महामंत्री श्री गोरेलाल पटेल (फौजी कक्का)ने भी अपनी भूमिका निभाई। अनशन में बैठे श्री जैपाल पटेल श्री बद्री प्रसाद पटेल श्रीं प्रदीप चौरसिया श्री बब्बू गौतम जी श्री अरविन्द निगम उपस्थित रहे। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकास कार्यों के क्रम में से एक पहले चरण में ही #अमरपाटन एवं #रामनगर हेतु विभिन्न सौगातें के रूप में सी एम राइज स्कूल दिलाने का सार्थक प्रयास सफल रहा था।
शासन प्रशासन से दूरसंचार के माध्यम से बात करने के पश्चात इस सहयोग की पूर्णतः आशा और अपेक्षा है कि नए भवन निर्माण संबंधी स्थल निरीक्षण कर स्थान तय करेंगे।











