ताज़ा ख़बरें

*नगर निगम की राजस्व वसूली कार्रवाई जारी, 18.63 लाख रुपये की वसूली*

खबर नगर निगम से..

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

*नगर निगम की राजस्व वसूली कार्रवाई जारी, 18.63 लाख रुपये की वसूली*

खंडवा। नगर निगम द्वारा बकायादारों से बकाया राजस्व वसूलने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया और वसूली अभियान चलाया। निगम की इस कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप मच गया।

आज की वसूली कार्रवाई में ब्राह्मण समाज से 1,20,930 रुपये, घीसाजी सिंह खुमान सिंह से 28,801 रुपये, अशोक तंवर (शिवाजी मार्ग, हाटकेश्वर वार्ड) से 12,542 रुपये सहित अन्य से राजस्व वसूला गया। कुल मिलाकर आज 18.63 लाख रुपये की वसूली की गई।

राजस्व वसूली अभियान उपायुक्त श्री एस. आर. सितोले के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री हरीश दुबे सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकायादारों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और समय पर कर भुगतान न करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अपना बकाया कर जमा करें, ताकि कठोर कार्रवाई से बचा जा सके एवं नगर के विकास कार्यों में बाधा न आए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!