![](https://triloknews.com/wp-content/uploads/2025/02/SAVE_20250215_081305.jpg)
मल्ल खम्म में खिलाड़ियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन, रोमांचित हुए दर्शक-संपादक-सोमेश शिवंकरअलीगढ़
अलीगढ़ महोत्सव (नुमाइश) में क्रीड़ा भारती एवं एमेच्योर मल्ल खम्म एसोसिएशन की ओर से आयोजित मल्ल खम्म में खिलाड़ियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। खिलाड़ी छात्राओं ने जब रोप मल्ल खम्म में अपना प्रदर्शन दिखाया तो दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए। खिलाड़ी छात्रों ने भी पोल मल्ल खम्म के माध्यम से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। हर प्रदर्शन पर लोग वाह, वाह कह उठे।
शुक्रवार को नुमाइश के खेलकूद मैदान में मल्ल खम्म प्रतियोगिता आयोजित की गई। डीआईओएस सर्वानन्द,
आरएसएस के सह विभाग संघचालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, भाजपा के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष ठाकुर श्यौराज सिंह, क्रीड़ा भारती के ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रांत
सह मंत्री मनीष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शुरू हुआ, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्राओं में सोनिया कुशवाहा, रिया साहू, ईश्वरी कुशवाहा, रेणुका वर्मा, मोहिनी पाल, खुशी कुशवाहा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया उनके प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। मंचासीन अतिथियों ने कहा कि हमारे देश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है सिर्फ उन्हें मौका मिलने की जरूरत है, वह हर क्षेत्र में कल्पनाओं की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। वही जब छात्रों के प्रदर्शन की बारी आई तो उन्होंने भी अपने बेहतरीन खेल से सभी का दिल जीत लिया। छात्रों में आदित्य राज, अनुज यादव, ओम साहू, मयंक रायकर, कौशल कुमार, अमन कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कोच धीरज वर्मा, अभिषेक कुमार,संजीव सरोगी, रवि प्रकाश, अनिल कुमार पटेल, बृजेश दुबे त्रिपाठी थे। संचालन अरुण तिवारी ने किया।क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष हरेंद्र गौड़, कार्यक्रम में विभाग प्रचारक प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, विभाग सह प्रचार प्रमुख राज नारायण सिंह, महानगर सह प्रचार प्रमुख सुधीर, सुमित गोटेवाल, सुनील भंडारी, ललित सागर सैनी, प्रमोद शर्मा आदि थे। विभाग संयोजक अतुल अरोड़ा, राजेश चौहान आसिफ, राशिद, राज राजपूत, आदित्य भारद्वाज, कैलाश रावत, भूपेश झा, आदि थे।
![](https://triloknews.com/wp-content/uploads/2025/02/SAVE_20250215_081305-1024x663.jpg)

Tags
letest news
URL Copied
![Photo of Somesh siwankar Aligarh , uttar pradesh](https://triloknews.com/wp-content/uploads/2025/02/SAVE_20241110_170211-150x150.jpg)
2,511 1 minute read