ताज़ा ख़बरें

*दो चम्मच पीछे और चार कदम आगे बढ़ने से डायबिटीज होगी नियंत्रित- गवर्नर योगेंद्र रूनवाल*

*लायंस क्लब खंडवा की गवर्नर आधिकारिक यात्रा संपन्न*

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,

*दो चम्मच पीछे और चार कदम आगे बढ़ने से डायबिटीज होगी नियंत्रित- गवर्नर योगेंद्र रूनवाल*
*लायंस क्लब खंडवा की गवर्नर आधिकारिक यात्रा संपन्न*
खण्डवा। लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा लायन्स भोजन सेवा केंद्र, मेडिकल उपकरण बैंक, वस्त्र बैंक, नेत्रदान देहदान, शव फ्रीजर बॉक्स सेवा, झूठन न छोड़ो जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से नियमित सेवा गतिविधियां कर लायन्स डिस्ट्रिक्ट ही नही अपितु बहु प्रांतीय मल्टीपल स्तर पर विशेष पहचान स्थापित की है।लायन्स क्लब खण्डवा मधुमेह रोगियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए लायन्स इंटरनेशनल के दिशानिर्देशनुसार मधुमेह के क्षेत्र में जांच व जागरूकता शिविरो के माध्यम से सराहनीय कार्य कर रहा है। दो चम्मच पीछे व चार कदम आगे बढ़ाने से मधुमेह पर नियंत्रण किया जा सकता है।एक एक चम्मच शक्कर और एक चम्मच नमक कम करें एवं रोज चार कदम आगे बढ़ाने अर्थात वाकिंग व व्यायाम करने से हम मधुमेह पर नियंत्रण कर सकते हैं।उपरोक्त्त उदगार लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल ने लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा आयोजित गवर्नर अधिकारिक यात्रा के अवसर पर लायन्स भवन में आयोजित समारोह में व्यक्त करते हुए कहा कि लायन्स क्लब खण्डवा 61 वर्षों से पीड़ित मानव सेवा के कार्य कर रहा है।यहाँ सीनियर सदस्यों के मार्गदर्शन व सदस्यों के आपस में समन्वय व टीम भावना देखकर अभिभूत हु।नारायण बाहेती ने बताया कि अध्यक्ष अणिमा उबेजा सचिव घनश्याम वाधवा कोषाध्यक्ष वसीम कुरेशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गवर्नर योगेन्द्र रूनवाल, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रणवीर सिंह चावला, बी आर जोशी रतलाम, झोन चेयरपर्सन राजीव मालवीय, पवन दीक्षित, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन नारायण बाहेती, गुरमीत सिंह उबेजा, गांधीप्रसाद गदले,राजीव शर्मा,अखिलेश गुप्ता,लियो अध्यक्ष अर्पित बाहेती, सचिव सुमीत परिहार कोषाध्यक्ष शिवम जायसवाल ने मंच को सुशोभित किया। अध्यक्ष अणिमा उबेजा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी का स्वागत किया। ध्वज वंदना का वाचन मधुबाला शेलार ने किया।नारायण बाहेती ने मुख्य अतिथि का प्रभावी परिचय दिया।सचिव घनश्याम वाधवा ने सचिव प्रतिवेदन में लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा किये जा रहे सेवा व प्रशासनिक कार्यो की जानकारी दी।रणवीर सिंह चावला ने कहा कि लायन्स क्लब खण्डवा ने अपने कार्यों से लायन्स इमेज बिल्डिंग का कार्य किया है।झोन चेयरपर्सन राजीव मालवीय ने कहा कि मेरे होम क्लब के समय पर ड्यूज, सदस्यता वृद्धि, इंटरनेशनल में योगदान कार्य पर गर्व है।लायन अणिमा उबेजा व पूर्व रीजन लायन राजीव शर्मा ने 1000 डॉलर लायन्स इंटरनेशनल में देने की घोषणा कर एम जे एफ बने।लायन्स क्लब खण्डवा के कार्यो में सहयोग देने हेतु श्री दादाजी कॉलेज, एंजल प्लेनेट स्कूल, अरविंद एस्पिरेशन स्कूल, हिन्दू बाल सेवा सदन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भंडार शाखा, मूक बधिर आश्रम, सुनील जैन, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, मधुबाला शेलार, ईश्वर जेठवानी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सेवा गतिविधि के तहत जरूरतमंदों को आजीविका के लिए सिलाई मशीनें प्रदान की गई। लायन्स क्लब खण्डवा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, रोटरी क्लब खण्डवा, जैसीआई, लायन्स क्लब आनंद, लायन्स क्लब ओजस, लायन्स क्लब हरसूद प्रेरणा, रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़, सिक्ख समाज, सिंधी समाज, माहेश्वरी समाज, गुड मॉर्निंग क्लब व समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने गवर्नर का सम्मान किया। लायन्स क्लब खण्डवा की सेवा गतिविधियों का अवलोकन पश्चात गवर्नर ने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा मेरे मानस पटल पर अंकित रहेगी। क्लब सदस्यों के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर सभी सदस्यों को लायन्स इंटरनेशनल पिन से सम्मानित किया। लायन्स क्लब खण्डवा के सेवा कार्यों पर केंद्रित स्मारिका की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायन एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यकम का संचालन हेमलता पालीवाल एवं आभार सचिव घनश्याम वाधवा ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!