![](https://triloknews.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG_20240925_125153-scaled.jpg)
भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिलामंत्री बबीता चौहान ,मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान , निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मयंक जादौन , निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष राहुल परिहार , गिर्राज सिंह वर्मा एवं कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका आदर्श और सादगीपूर्ण जीवन हमें अपनी बात को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है।
भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को एक नया दिशा दी और हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी। उनका “एकात्म मानववाद” का विचार आज भी हमारे समाज और राजनीति में प्रासंगिक है।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह कार्यक्रम समर्पण और कृतज्ञता का प्रतीक बना।