ताज़ा ख़बरें

हरसुद के खेल मैदान को व्यवस्थित एवं बाउंड्री बाल से किया जाएगा सुसज्जित, ,,मंत्री विजय शाह,,

खास खबर

हरसुद के खेल मैदान को व्यवस्थित एवं बाउंड्री बाल से किया जाएगा सुसज्जित,
,,मंत्री विजय शाह,,

क्रिकेट क्लब को क्रिकेट सामग्री देने की घोषणा की मंत्री श्री शाह ने,

मंत्री श्री शाह के साथ दिल्ली की जीत का कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,

रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री श्री शाह 15 फरवरी को करेंगे,

खंडवा हरसूद।। विधानसभा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसूद के विधायक एवं प्रदेश शासन में मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा आयोजित खेल गतिविधि में भाग लेते हैं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए खेल सामग्री का वितरण भी करते हैं, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नया हरसूद में महाविद्यालय के खेल मैदान में जनर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान एवं बाबा साहब मित्र मंडल के सहयोग से 15 फरवरी से 23 फरवरी तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, रात्रि कालीन इस मेच में 20 से अधिक टीमें भाग लेंगी, प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर मंत्री विजय शाह खेल ग्राउंड पर पहुंचे और क्रिकेट क्लब को समस्त क्रिकेट सामग्री देने का आश्वासन दिया, साथ ही महाविद्यालय के स्टाफ एवं उपस्थित अधिकारियों से खेल मैदान में अन्य व्यवस्थाओं के साथ बाउंड्री वॉल को लेकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए, 15 फरवरी को शाम 7:00 बजे मंत्री विजय शाह खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह, बालाजी ग्रुप के संचालक एवं समाजसेवी रितेश गोयल जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह एवं अन्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की प्रचंड जीत पर मंत्री विजय शाह को मिठाई खिलाते हुए उनका स्वागत स्वागत कर दिल्ली जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मंत्री श्री शाह ने कहा कि झूठे वादे कर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली का विकास न करते हुए विनाश किया, लगातार उनके कार्यकाल में जनता परेशान होती रही, अपने आप को एक ईमानदार मुख्यमंत्री जो भ्रष्टाचार में लिप्त था जनता ने सबक सिखाते हुए आप-दा का अंत किया, और जनता ने स्वयं केजरीवाल सहित बड़े दिग्गजों को भी हराया,दिल्ली की यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं दिल्ली के जांबाज कार्यकर्ताओं की जीत है, जिनके माध्यम से वर्षों बाद दिल्ली पर भाजपा का परचम लहराया है, इस अवसर पर मंत्री श्री शाह के साथ सांसद प्रतिनिधि अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, संतोष सोनी कमल खंडेलवाल, मुकेश गोलू बोरासी, संतोष सीटोंके, जलज साहु से क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। क्रिकेट क्लब के मुकेश गोलू बोरासी ने सभी खेल प्रेमियों से आयोजित प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!