🎯त्रिलोक न्यूज ब्यूरो उज्जैन
आज प्रयागराज महाकुंभ में व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु उज्जैन नगर पालिक निगम से जनप्रतिनिधियों का दल प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ।प्रयागराज महाकुंभ में जाकर स्नान का लाभ तो लेंगे ही सही साथ ही संतों,महात्माओं के दर्शन करते हुए उनसे आशीर्वाद लेंगे इसी के साथ उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रहते हुए प्रयागराज महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं एवं कार्यों का अवलोकन किया जाकर महाकुंभ की व्यवस्थाओं के अनुभव लिए जाएंगे।जिसमें निगम आयुक्त आशीष पाठक,पार्षदों,एमआईसी सदस्यों,जोन के अध्यक्ष मौजूद थे,,,,










