ताज़ा ख़बरें

निरीक्षण के दौरान वायर रोपाई के टूटने के कारण लिफ्ट ढहकर एक व्यवसायी की मृत्यु

जलगाँव सिटी में नवीपेठ की घटना

निरीक्षण के दौरान वायर रोपाई के टूटने के कारण लिफ्ट ढहकर एक व्यवसायी की मृत्यु

जलगाँव सिटी में नवीपेठ की घटना

जलगाँव -नवी पेठ क्षेत्र में ३ मंजिला इमारत में बिठाई गयी लिफ्ट का निरीक्षण करते हुए अचानक वायर रोप टूटने से हुई दुर्घटना में व्यवसायिक घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। नवी पेठ की यह घटना बुधवार को शाम ६ बजे के करीब प्रकाश साइकिल मार्ट, नवीपेठ में हुई। इस संबंध में जलगाँव सिटी पुलिस स्टेशन में एक आकस्मिक मौत दर्ज की गई है।

व्यवसायी का नाम राजकुमार प्रकाशलाल दर्डा (उम्र -४६) मोहडी रोड, जलगाँव है। वह अपने पीछे पिता,पत्नी, दो बेटे, नविन,वंश और एक बेटी
भूमिका आदि को छोड़ गये। मोहडी रोड क्षेत्र में, राजकुमार दर्डा साइकिल का व्यवसाय कर रहे थे। उनका नवी पेठ में तीन -मंजिला इमारत में लिफ्ट बिठाने का काम चल रहा था। इस बीच, लिफ्ट का काम पूरा होने पर लिफ्ट कर्मचारी और राजकुमार दर्डा बुधवार, ५ फरवरी को शाम ६ बजे लिफ्ट का परीक्षण कर रहे थे। उस समय, अचानक लिफ्ट की रोप वायर टूटने से लिफ्ट गिर गयी।

जिस में राजकुमार दर्डा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया । रात १२ बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। साथ का कर्मचारी मामूली घायल हो गया हैं। जलगाँव सिटी पुलिस स्टेशन में एक आकस्मिक मौत दर्ज की गई। आगे की जांच पुलिस हेड कांस्टेबल रवींद्र सोनार द्वारा की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!