
छत्तीसगढ़ – रायगढ़। लैलूंगा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का 76 वां वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रायगढ़ संवाददाता- रमेश चौहान
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के 76वें वर्षगांठ पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
संस्था के प्राचार्य श्री आर. एस. नारंग द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं उनके मार्गदर्शन में बच्चों के द्वारा झंडा गीत गायन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही साथ विद्यालय प्रांगण में मार्च पास ,नित्य ,गायन जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन -श्री सीमंत राम भगत एवं श्रीमती सलमा हुसैन द्वारा किया गयाl
कार्यक्रम में संस्था के भूतपूर्व प्राचार्य श्री पी.एस. भगत उपस्थित थेl जिन्होंने सत्र 2023 -24 में आयोजित 10वीं 12वीं की परीक्षा में अधिकतम अंक पाने वाले तथा खेल के क्षेत्र में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को मेडल तथा पुरस्कार से सम्मानित किए lसाथ ही साथ सत्र 2023-24 में आयोजित10वीं 12वीं की परीक्षा में विषय आधारित शिक्षक जिन्होंने अपने विषय में 100% परिणाम दिए उनको शील्ड के साथ सम्मानित किए तथा निरंतर बेहतर परीक्षा परिणाम लाने हेतु अपना वक्तव्य के साथ बच्चों को आगामी परीक्षा की शुभकामनाएं दी l
जिसमें परीक्षा 2023 -24 के कक्षा 12वीं में विषय गणित हेतु श्री सीमंत राम भगत ने 100% परिणाम,व्यवसाय अध्ययन में श्रीमती बबीता सोनवानी ने 100%, इतिहास में श्री रामनिवास मिरी ने 100%, आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) में श्री धनेश्वर प्रसाद चन्द्रा ने 100% , रिटेल में श्री प्रकाश पटेल ने 100% परिणाम एवं कक्षा दसवीं विषय हिंदी में श्री गजाधर सिंह राठिया ने 83% परिणाम दर्ज कराई तथा अन्य विषयों में भी विषय शिक्षकों ने बेहतर परिणाम दर्ज कराई।सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समस्त कार्यों में संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी पूरी दायित्व निभाई lजिसके उपरांत प्राचार्य श्री आर.एस नारंग द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं मिष्ठान वितरण के साथ-साथ बच्चों को आगामी परीक्षा की शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।








