
उड़न खटोला परिवार का संक्रांति-नववर्ष समारोह,सभी ने हल्दी कुंमकुंम के साथ बांटी स्नेहिल भेंट,
खंडवा।। मकर संक्रांति 14 जनवरी के साथ ही 15 दिनों तक यह उत्सव आयोजित होता है प्रत्येक वार्ड एवं अलग-अलग सामाजिक एवं महिला मंडलों द्वारा मकर संक्रांति हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित होता है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आनंद नगर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में मंगलवार को उड़न खटोला ग्रुप परिवार का स्नेह सम्मेलन नववर्ष एवं संक्रांति के हल्दी कुंमकुंम के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर तिल्ली के लड्डू खिलाए एवं इस अवसर पर राष्ट्रीय गीतों की भी प्रस्तुतियां दी गई,
उड़न खटोला ग्रुप की कार्यक्रम सूत्रधार तनुजा आनंद जोशी एवं सुदीपा संजय पाराशर ने बताया कि पारंपरिक रूप से यह आयोजन पॉंच वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है, कार्यक्रम का आरंभ वंदना पीनेंद्र गुप्ता, संध्या रत्नेश राजवैद्य एवं कनक अतुल बंसल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया, आयोजन की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता विराज करोड़ी अध्यक्षता सतनाम अमरजीत सिंह कौर ने की, अतिथियों का स्वागत स्नेहा प्रदीप दुबे, स्मिता संदीप साध, संध्या दिनेश पहारे ने किया हमारे देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर शासकीय शिक्षा महाविद्यालय खंडवा की पूर्व प्राचार्य तनुजा जोशी ने बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए देश के प्रभुत्व संविधान की सराहना एवं उसकी महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति मनप्रीत कौर…”मेरे देश की धरती सोना ऊगले, ऊंगले हीरे मोती…”रानु अनिल यादव… “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ता हमारा…” की प्रस्तुति दी,कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागियो को प्रथम-द्वितिय-तृतीय एवं सांत्वना पुरूस्कार वितरित किये, संचालन संध्या राजवैद्य,आभार सुदीपा पाराशर द्वारा व्यक्त किया गया।













