कटनीमध्यप्रदेश

 पुलिस लाइन झिंझरी मे 26 जनवरी को प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे ध्वजारोहण

 पुलिस लाइन झिंझरी मे 26 जनवरी को प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे ध्वजारोहण

 कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

 

कटनी (22 जनवरी ) – गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को कटनी जिले में मुख्य समारोह में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री श्री सिंह सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

 

गणतंत्र दिवस के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात राष्ट्र धुन एवं सलामी, गुब्बारे छोड़े जायेंगे। प्रात: 9.05 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड निरीक्षण हेतु अनुरोध व प्रात: 9.07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण होगा। प्रात: 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। प्रात: 9.30 बजे जयघोष एवं हर्ष- फायर के बाद प्रात: 9.36 बजे परेड द्वारा मार्च- पास्ट किया जायेगा। प्रात: 9.45 बजे मुख्य अतिथि परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त करेंगे। प्रात: 9.50 बजे मध्यप्रदेश गान होगा। इसके बाद प्रातः: 10 बजे झांकियों का चल प्रदर्शन किया जाएगा और प्रात: 10.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण के पश्चात प्रात: 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!