कटनीमध्यप्रदेश

*यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास द्वारा की गयी सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता*

*यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास द्वारा की गयी सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता*

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

 

 

कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा सड़क दुर्घटनाओ में घायलों को तत्काल सहायता प्रदाय करने के उद्देश्य से यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास में यातायात पुलिस बल की पदस्थापना की गयी है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ संतोष डेहरीया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में नेशनल हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता हेतु हाईवे सुरक्षा चौकी प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से एवं स्टाफ द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

आज दिनांक 18.01.2025 को दोपहर 14.10 बजे सरसवाही मोड के आगे एक अज्ञात पिकअप वाहन द्वारा मोटर साइकिल चालक को टक्कर मारकर एक्सीडेंट कारित करने की सूचना प्राप्त हुई जिसपर चौकी से सउनि राजेश कोरी, आशीष सोनी ने तत्काल घटनास्थल पहुँच कर सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल उपेन्द्र पटेल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी अधारताल जबलपुर को ईलाज हेतु एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा व घायल के परिजनों को सूचना दी गयी। एवं मोटर साइकिल को सुरक्षार्थ चौकी में खड़ा कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!