
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने नागचुन के शासकीय स्कूल का किया निरीक्षण,

स्कूली बच्चों, शिक्षकों के साथ की चर्चा एवं नए शासकीय स्कूल भवन का दिया आश्वासन,
खंडवा ।। चल रहे आनंद उत्सव अंतर्गत विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे द्वारा शुक्रवार को नागचुन ग्राम पहुंचकर शासकीय प्राथमिक शाला पहुंची, एवं स् स्कूली बच्चों के साथ आनंद के पल बीताएं, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा लगातार विधान सभा क्षेत्र में भ्रमण कर विकास कार्यों एवं विधान सभा में जन मांग समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उसके निराकरण के साथ जायजा ले समाधान का सतत प्रयास किया जा रहा है, कभी स्वास्थ्य केंद्र तो कभी रोड मार्गो की खस्ता हालत को सुधारने के प्रयास के साथ आम जनता की समस्या को ऊपर स्तर तक पहुंचाने के साथ उनके निराकरण का कार्य किया जा रहा है, शुक्रवार को विधायक कंचन तनवे द्वारा ग्राम नागचुन की प्राथमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यार्थियों से चर्चा की, पढ़ाई कैसी चल रही है, स्कूली बच्चों के साथ शिक्षको से भी चर्चा की, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नागचून ग्राम शाला भवन काफी प्राचीन है, इसको लेकर विधायक ने ओर वहां के जर्जर भवन का जायजा लिया, विधायक कंचन तनवे ने शिक्षा के मंदिर की क्षतिग्रस्त स्थिति को देख कर तत्काल स्कूल के लिए नए भवन को स्वीकृत करवा कर शीघ्र कार्य कराने की बात कही , ताकि नए भवन में स्कूली बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सके, इस दौरान विधायक कंचन तनवे के साथ धर्मेंद्र बजाज , पूर्व पार्षद संदेश गुप्ता , सुनील जैन, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि स्वस्तिक चौरे एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।











