छत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक श्री गोवर्धन सिंह रावत ने किया महासमुंद जिले का दौरा

नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक श्री गोवर्धन सिंह रावत ने किया महासमुंद जिले का दौरा

नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक श्री गोवर्धन सिंह रावत ने किया महासमुंद जिले का दौरा

 

पैक्स कम्प्यूटरीकरण एवं वित्तीय समावेशन पर दिया विशेष बल

 

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

महासमुंद 17 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उप प्रबंध निदेशक श्री गोवर्धन सिंह रावत ने गुरूवार को महासमुंद जिले का दौरा किया। उनके साथ नाबार्ड छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य महाप्रबंधक श्री डी.के. गवली, महाप्रबंधक श्री शीतांशु शेखर, उप महाप्रबंधक श्री ब्रजेन्द्र किशोर सामंतराय, उप महाप्रबंधक श्री अजय थुटे तथा जिला विकास प्रबंधक, महासमुंद श्री प्रियब्रत साहू भी उपस्थित रहे।

दौरे के प्रारंभ में श्री रावत ने ग्राम भोरिंग स्थित नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) पहुंचकर समिति के व्यवसाय संचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुझाव दिया कि तुमगांव पैक्स से इस नवगठित समिति के पृथक्करण की प्रक्रिया सुगमतापूर्वक सम्पन्न की जाए। उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (डीसीसीबी), रायपुर को निर्देशित किया कि समिति के कम्प्यूटरीकरण कार्य में समुचित सहयोग प्रदान किया जाए तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए।

तत्पश्चात श्री रावत ने रायतुम पैक्स का भ्रमण किया, जो पैक्स कम्प्यूटरीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए किसानों के ऋण संबंधी विवरणों की वास्तविक समय में प्रविष्टि कर रही है। उन्होंने समिति की इस उपलब्धि की सराहना की तथा पैक्स कर्मचारियों से कम्प्यूटरीकरण में आ रही कठिनाइयों एवं विभिन्न गतिविधियों से जुड़े एकाधिक पोर्टलों को सरल बनाए जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। दोनों पैक्स परिसरों में श्री रावत ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान डीसीसीबी रायपुर से श्री चंद्राकर एवं श्री अविनाश शर्मा उपस्थित रहे।

इसके पश्चात श्री रावत सिरपुर पहुंचे, यहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में उन्होंने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर बल दिया तथा स्वीकृत ऋणों का वितरण किया। जिसमें ड्रोन, कंबाइन हार्वेस्टर, केसीसी एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) ऋण की वित्तीय सहायता शामिल थी। श्री रावत ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की सिरपुर स्थित नवीन शाखा भवन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार अरोरा भी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!