राजस्थान

मकर संक्रांति पर्व को लेकर नगर में दिनभर खासा उत्साह रहा

चौमहला नगर वासियों द्वारा गायों को हरा चारा खिलाया गया

चौमहला

कस्बे सहित क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे वासियों द्वारा दान पुण्य किया गया वहीं दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा नगर वासियों द्वारा गायों को हरा चारा खिलाया गया।

युवाओं बच्चों में पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साह नजर आया। अल सुबह से युवा बच्चे महिलाएं अपने घरों की छतो पर पतंगबाजी करते नजर आये।

वही श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर गौशाला द्वारा नगर में बैंड बाजा के साथ फेरी निकाल कर झोली फैला कर दान एकत्रित किया गया। इस दौरान नगर के लोगों द्वारा अनाज और राशि का दान किया गया।

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में फेरी निकालकर सेवनिधि एकत्रित कि गयी।

मकर संक्रांति पर्व को लेकर नगर में दिनभर खासा उत्साह रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!