ताज़ा ख़बरें

श्रीगणेश गौशाला में 11 जनवरी को मनाई जायेगी श्रीराम मंदिर लोकार्पण की प्रथम वर्षगाँठ,

खास खबर

श्रीगणेश गौशाला में 11 जनवरी को मनाई जायेगी श्रीराम मंदिर लोकार्पण की प्रथम वर्षगाँठ,

1100 दीपक प्रज्वलित कर रामजी की आरती करेंगे,

खंडवा ।। पौष शुक्ल द्वादशी को अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के लोकार्पण को 1 वर्ष पूर्ण हो जायेगा, 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में 1 वर्ष पूर्व भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाकर रामलला विशाल मंदिर में विराजित हुए, समाजसेवी सुनील ने बताया कि मंदिर की वर्षगांठ के इस शुभअवसर पर श्रीगणेश गौशाला में शनिवार सायं 7.30 बजे समिति द्वारा गौशाला चौराहा के व्यवसायीगण, आवासीयजन एवं नगरजन के साथ भगवान श्रीराम की भव्य आरती की जायेगी । समिति सचिव रामचंद्र मौर्य ने बताया की इस अवसर पर गौशाला में 1100 दीपक लगाकर सज्जा की जायेगी, समिति अध्यक्ष राकेश बंसल, भूपेन्द्र सिंह चौहान, आशीष चटकेले, प्रेम मित्तल, सुनील बंसल, अखिलेश गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, अनिल मित्तल, सुनील जैन,अशोक सैनी, विनायक राव दराड़े, सोनू इंघे, संजय पालीवाल ने नगरजन से इस आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!