
थाना पिपलोद द्वारा वन अमला एवं पुलिस प्रशासन पर हमला करने वाले अन्य 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
खण्डवा-पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा वन अमला एवं पुलिस प्रशासन पर वनभूमि के अतिक्रमणकारियो द्वारा किये गये हमले के आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खंडवा श्री महेन्द्र तारनेकर एवं डीएसपी मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी पिपलोद निरी. सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में थाना पिपलोद के अपराध क्रमांक 495/24 धारा 109(1), 121(1),132,191(1),191(3), 190,324(4),324(5),189(3) बीएनएस, 3/4 सार्व0 सम्पत्ति नुकसान निवा० अधि० के कुल 40 आरोपीयो में से 10 आरोपीयो को पूर्व मे गिरफ्तार किया गया था तथा दिनांक 09.01.25 को आरोपीगण 1. गौरेलाल पिता मेहकाल उम्र 25 साल, 2. धूमसिंह पिता लाखासिंह डुडवे उम्र 24 साल, 3. सुरपाल पिता भीलू मसाने उम्र 40 साल, 4. प्रेम पिता लाखासिंह डुडवे उम्र 21 साल, 5. प्रकाश पिता सुखलाल सोलंकी उम्र 22 साल, 6. भीलू पिता भावसिंह उम्र 60 साल, 7. बिसन पिता चंदरसिंह अखाडे उम्र 50 साल, 8. नानसिंग पिता केरिया अखाडे उम्र 50 साल सभी जाति भीलाला निवासी ग्राम आमाखजुरी भिलाईखेडा को आमा खजुरी के जंगल से दिनांक 09.01.25 को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 27.12.24 को वनभूमि पर अतिक्रमणकारी पुरूष एवं महिलाओ द्वारा धारदार हथियार गोफन, पत्थर, लाठियो से एक मत एक राय होकर वन अमले पर जान लेवा हमला किया गया था। तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। फरियादी नरेन्द्र सिंह पिता मोतीलाल पटेल वन परिक्षेत्र गुडी की रिपोर्ट पर से थाना पिपलोद में अपराध क्रमांक 495/24 धारा 109(1), 121(1), 132,191(1),191(3), 190,324(4),324(5),189 (3) बीएनएस, 3/4 सार्व0 सम्पत्ति नुकसान निवा० अधि० में 40 नामजद आरोपी एवं अन्य के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। आरोपीगणो मे से 10 आरोपीयो को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था तथा दिनांक 09/01/25 को उक्त 08 आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खंडवा के यहाँ दिनांक 09/01/25 को पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा दिनांक 03.01.25 को आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु 5000-5000/- रूपये के इनाम की उद्घोषणा की गयी थी। जिसमे से दिनांक 09.01.25 को 06 आरोपीयो के अलावा 02 ईनामी आरोपी धूमसिंह पिता लाखासिंह डुडवे उम्र 24 साल एवं प्रेम पिता लाखासिंह डुडवे उम्र 21 साल दोनो जाति भीलाला निवासी आमाखजुरी दोनो 5000-5000/- रूपये के ईनामी आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है।










