ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मनाया गया पार्श्वगायक महेंद्र कपूर का जन्मदिन*

*महेंद्र कपूर की आवाज को आज भी मिस करते हैं संगीतप्रेमी*

*सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मनाया गया पार्श्वगायक महेंद्र कपूर का जन्मदिन*

*महेंद्र कपूर की आवाज को आज भी मिस करते हैं संगीतप्रेमी*

खंडवा।। एक बेहतरीन पार्श्वगायक के तौर पर आज भी महेंद्र कपूर का नाम बॉलीवुड में याद किया जाता है। अपने रूमानी गीतों से उन्होंने लगभग पांच दशक तक भारत में लगभग हर भाषा में देशभक्ति, रोमांटिक, भजन, कव्वाली गायन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। महेंद्र कपूर की आवाज को आज भी संगीतप्रेमी मिस करते हैं। यह बात माली कुआं स्थित मंच कार्यालय में पार्श्वगायक महेंद्र कपूर की जयंती पर सुरमई पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सद्भावना मंच सदस्यों की उपस्थिति में मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहीं। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, सुरेंद्र गीते, ओम पिल्ले, मनोज तीर्थानी, गणेश भावसार, अजय मंडलोई, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, योगेश गुजराती, आकांशा सिसोदिया, नीलकमल जायसवाल, विजया द्विवेदी, राजेंश खांडे, ब्रजकिशोर जायसवाल, सुरेश मालवीय, अंतिम शुक्ला, अर्जुन बुंदेला, राधेश्याम शाक्य, केवलराम तेजवानी, अशोक पारवानी, दिलीप गंगराड़े, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सदस्यों व्दारा महेंद्र कपूर के जन्मदिन पर उनके द्वारा गाए हुए गीतों को कराओके पर गाकर याद किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!