
भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा फतेहाबाद मंडल अध्यक्ष चुनाव की सूची जारी हुई।जिसमें नगर अध्यक्ष फतेहाबाद अंकित गुप्ता को बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अंकित गुप्ता का जमकर विरोध किया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं का कहना है कि अंकित गुप्ता एक ऐसा व्यक्ति है जो सपा पार्टी मानसिकता का है तथा उसने कभी भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी नहीं ली है। अंकित गुप्ता द्वारा फर्जी कागज लगाकर मंडल अध्यक्ष फतेहाबाद के चुनाव में कागज दाखिल किए गए हैं। वही फतेहाबाद बस स्टैंड पर खड़े होकर सभी कार्यकर्ताओं व भाजपा के पदाधिकारी द्वारा अंकित गुप्ता का नगर अध्यक्ष बनने पर जमकर विरोध किया है, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने साफ कह दिया है कि अंकित गुप्ता नगर अध्यक्ष फतेहाबाद के साथ कोई भी काम नहीं करेगा तथा उनके साथ भी खड़ा नहीं रहेगा पार्टी को जल्द से जल्द अंकित गुप्ता को हटाकर फतेहाबाद मंडल की टीम में से किसी अन्य या किसी भी वरिष्ठ निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता को मण्डल टीम से अध्यक्ष बना दिया जाए। तथा इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल महामंत्री अजय जादौन, नि. मण्डल महामंत्री आनन्द गुप्ता, कृष्ण मुरारी शर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष जानू गुप्ता, निक्की पाराशर, फौजीराम वर्मा, रामनरेश उपाध्याय, महेंद्र कुशवाह, मनोज राठौर, मण्डल मंत्री सत्यप्रकाश जाटव, प्रमोद कुशवाह, योगेश शर्मा, अजय तिवारी, सुनील दत्त कुशवाह, मण्डल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुशवाह, मण्डल कोषाध्यक्ष मदन कुशवाह, सतीश वर्मा, अंकित शर्मा एवं समस्त मोर्चा के अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ ने जुट होकर जताया विरोध। एवं शीर्ष नेतृत्व से ऐसी सपा मानसिकता के कार्यकर्ता को मण्डल अध्यक्ष पद हटकर की पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाने की माँग।