
रिपोर्टर रामपाल यादव शिवपुरी
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आतिशी स्वागत के साथ खरैह में चल रहे संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन कल होगा। ज्ञात रहे पूर्व जिला पँचायत सदस्य योगेंद्र रघुवंशी (बंटी भैया) द्वारा लगातार तीन वर्षों से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। आपको बता दें कि श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्टेडियम में संभाग स्तर की करीब 32 टीमें खेल रही है।टूर्नामेंट की विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 75 हजार रूपये नगद और उपविजेता टीम को 35 हजार रूपये का पुरस्कार कमेटी के द्वारा दिया जाएगा।इस टूर्नामेंट का 9 जनवरी को फाइनल मैच यानी समापन मैच केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पहुंचने पर टूर्नामेंट का अंतिम मैच खेला जाएगा ओर तत्पश्चात विजेता व उपविजेता टीम को सिंधिया के द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। इस टूर्नामेंट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर , कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।









