ताज़ा ख़बरें

वर्ष 2024 ने क्या दिया पर चर्चा कवि कला संगम की साहित्यिक प्रस्तुति के साथ हुआ आयोजन,

खास खबर

वर्ष 2024 ने क्या दिया पर चर्चा कवि कला संगम की साहित्यिक प्रस्तुति के साथ हुआ आयोजन,

खंडवा।। कवि कला संगम (ककस)के तत्वाधान में मानसिंघा मिल,पंधाना रोड़ ,स्थितओंकार मल्टी के हॉल में राजेश सोनी के व्यवस्थापन में वर्ष 2024 ने क्या दिया पर चर्चा एवं कवियों द्वारा रचनात्मकता के माध्यम से अलविदा भी कहा, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि वर्ष 2024 में हमें क्या मिला पर चर्चा के साथ ही वर्ष 2025 कैसा होना चाहिए पर भी साहित्यकारों एवं कवियों ने अपने अंदाज में बात रखी, मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रमोद जैन थे,विशिष्ठ अतिथि जयश्री तिवारी एवं मंगला चौरे,अरुण सोनी थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र जैन थे।ककस संस्थापक सुनील उपमन्यु नेसंचालन करते हुए वर्षान्तक किए गए,साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक, कार्यक्रमो की जानकारी दी,कार्यक्रम व्यवस्थापक राजेश सोनी ने अतिथियो का शाब्दिक अभिनन्दन किया, विश्वास पांचाल ,निकिता पटेल,गोपाल नायक,कविता जाटव,मंगला चौरे ,जयश्री तिवारी, भूपेंद्र मौर्य ,रमाकांत गुहा, कविता विश्वकर्मा, राजेश सोनी,सुनील जैन,ओमप्रकाश चौरे,देवेन्द्र जैन,अरुण सोनी ,सुनील चौरे एवं प्रमोद जैन ने आतिथ्य उद्बोधन दिया,एवं काव्यपाठ किया,रचनाकारो ने बंगला देश मे हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार पर, प्रेम प्रधान,श्रृंगार ,वर्ष 2024 को अलविदा एवं वर्ष 2025 का स्वागत करते हुए जोरदार रचना पाठ किया,आभार प्रदर्शन करते राजेश सोनी ने कहा-ओंकार मल्टी का यह हॉल सामाजिक ,सांस्कृतिक,साहित्यिक हेतु सदैव खुला रहेगा, आप यहां आकर कार्यक्रम कर सकते है,उपस्थित सुधि श्रोताओं ने भी आयोजित कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!